मुरादाबाद : बर्ड फ्लू के संदिग्ध मामलों की सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नंबर पर दें
डीएम ने दिया पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुरादाबाद में भी सतर्कता बढ़ाईं गई है। डीएम अनुज सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्री व्यापारियों से लगातार समन्वय बनाकर निगरानी और सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है।
रामपुर जिले के तहसील बिलासपुर तहसील के ग्राम सिरोहा के पोल्ट्री फार्म पर कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू (एच5एन1)इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि होने के बाद से सभी सतर्क है। डीएम ने पशुपालन के साथ स्वास्थ्य, पंचायती राज और वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
बताया कि संदिग्ध मामलों के बारे में सूचित करने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद के दूरभाष नंबर 8765957907 और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ठाकुरद्वारा के दूरभाष नंबर 8802163550 पर संपर्क करें।
