Bareilly : किशोरी को उठा ले गए दबंग...परिजनों को सता रहा हत्या का डर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को दबंगों ने बहला फुसला कर उठा ले गए। परिजनों को अब उसकी हत्या का डर सता रहा है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों और किशोरी की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम सनैया निवासी धर्मपाल ने बताया कि 10 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह 11 बजे घर से घरेलू सामान लेने के लिए अकेली बाजार गयी थी। उसके पास 42सौ रुपये नकदी और सोने का कुंडल कानों में पहनी थी। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 

उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसकी बेटी को अर्जुन सिंह, दुर्जन सिंह, राजकुमार, विवेक, योगेश, देवकी और दुर्जन सिंह की पत्नी निवासी जसरतपुर थाना बिसौली बदायूं के साथ जाते हुए देखा था। आरोप है कि ये सभी दबंग प्रवृत्ति के हैं। उसके बेटी को कहीं पर छिपा कर रखा है। उसे डर है कि सभी लोग मिलकर उसकी हत्या न कर दें। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार