Bareilly : 'जिंदगी से परेशान हूं' बोलकर नदी में कूदा युवक ! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। ये दावा कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खुद को फेसबुक पर गोरक्षक और पशु प्रेमी लिखने वाले विकेंद्र शर्मा ने एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। जिसमें तेज बारिश के दौरान एक स्कूटी रामगंगा पुल पर खड़ी है। बताया कि एक युवक स्कूटी के साथ पुल पर खड़ा था। वह बरेली से लौट रहे थे, लिहाजा युवक को देखकर लगा कि उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया है। पूछने पर बताया कि किसी का इंतजार कर रहा हूं। फिर अचानक अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात कही, फोन डिग्गी में रखा और बोतल से कुछ पीकर पुल से नदी में छलांग लगा दी।
वीडियो बनाने वालों ने दावा किया कि उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की मगर उसने हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी। उनका कहना था कि रामगंगा चौकी पुलिस को सूचना भी दी मगर काफी देर तक कोई नहीं आया। वीडियो एक्स पर बरेली पुलिस को भी टैग किया गया। जिसके जवाब में भमोरा पुलिस को जांच देने की बात कही गई।
