Bareilly : ई-ऑफिस संचालन में लापरवाही बरतने पर 23 अधिकारियों का वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की सख्त चेतावनी देने के बावजूद 23 अफसरों ने ई-ऑफिस संचालन के लिए रूचि नहीं ली। ई-ऑफिस शुरू करना तो दूर विभिन्न विभागों के मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने ई-ऑफिस पर लॉगिंग नहीं किया है। पत्रावलियों का व्यवहार ई-आफिस के माध्यम से भी नहीं किया जा रहा है, समीक्षा में ऐसी स्थिति पाए जाने पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाराजगी जताई। लापरवाही बरतने पर 23 अफसरों का वेतन रोकने की कार्रवाई की।

इन अफसरों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
उप निदेशक, सिंचाई एवं जल संसाधन (शारदा कमाण्ड), उप निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संयुक्त आयुक्त (उद्योग), सीनियर हाईड्रोलॉजिस्ट, भू-गर्भ जल विभाग, मंडलीय मनोविज्ञान केन्द्र, अधीक्षण अभियंता जल निगम (नगरीय), बरेली वृत्त, सहायक निदेशक सेवायोजन, मंडलीय कमांडेंट (होमगार्ड), अधीक्षण अभियंता भू-गर्भ जल विभाग, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, क्षेत्रीय खाद्य नियन्त्रक, उप निदेशक (विद्युत/यांत्रिक), मंडी परिषद, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई बाढ़ कार्य, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई पंचम मंडल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उप निदेशक (पर्यटन), संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारिता, मंडलीय लेखा परीक्षण यूनिट, संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, उप निदेशक (निर्माण) मंडी परिषद।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता