दिल्ली: हुमायूं के मकबरे में बड़ा हादसा, कमरे की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं का मकबरा कैंपस में एक मस्जिद के पास कमरे की छत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। इनमें से 11 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिन्हें घायलों को एम्स और LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया हैा। वहीं,इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दरअसल हुमायूं के मकबरा के कैम्पस में मस्जिद के पास एक कमरा बना हुआ है। कमरे की छत गिरी है, जिसमें 14 से 15 लोगों दब गए। 10 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ फायर कर्मी भी पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के अनुसार 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से हादसा होने की आशंका है। इससे पहले एक पुराना पेड़ बाइक सवार पर गिर गया था। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला घायल हो गई थी। एक कार को भी इस हादसे में नुकसान पहुंचा था।

रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को खाली कराया गया और रेस्क्यू ऑरपरेशन शुरू किया गया। अब तक 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे गुंबद का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली। हालांकि, गुंबद नहीं गिरा है। मस्जिद के पास बने एक कमरे की छत गिरी है।

संबंधित समाचार