बरेली: दत्तात्रेय होसबोले और रामलाल ने की अमृत विचार अखबार की सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले आरएसएस के पांच मंजिला भवन का लोकार्पण करने के लिए शहर में पहुंचे। प्रभा टाकीज के सामने स्थित आरएसएस के केशव कृपा भवन के लोकार्पण के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले आरएसएस के पांच मंजिला भवन का लोकार्पण करने के लिए शहर में पहुंचे। प्रभा टाकीज के सामने स्थित आरएसएस के केशव कृपा भवन के लोकार्पण के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख राम लाल को अमृत विचार अखबार की प्रतियां भेंट कीं। आरएसएस के उच्च पदों पर आसीन इन पदाधिकारियों ने अमृत विचार अखबार की सराहना की।

बरेली पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रामलाल को अमृत विचार की प्रति सौंपते बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल।

संबंधित समाचार