CM योगी ने जन्माष्टमी के अवसर पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्। सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!’’
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1956509723768897578
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘योगेश्वर भगवान श्री द्वारकाधीश के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1956524422552330653
भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, आनंद और सफलता का सदैव वास हो। जय श्रीकृष्ण।’’ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े : Janmashtami 2025 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति में डूबा पूरा भारत, जाने पूजा का समय, मुहूर्त और शुभ योग
