Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से दो जेबकतरों को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गुलहरिया क्षेत्र में बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में तिमारदारों के सामान और पर्स की चोरी करने वाले दो जेबकतरों को पुलिस गिरफतार करके उसके पास से चोरी के दस हजार रुपया बरामद किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बस्ती जिला के सोनहा थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी अम्बरीश कल मेडिकल कालेज के काउन्टर पर खून जांच कराने के लाइन में खडा था कि किसी ने उसके जेब से दस हजार रुपया निकाल लिया।
पीड़ित की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फूटेज की जांच और मुखबिर की सूचना पर आरोपी कमलेश कुमार निवासी सिविल लाइन थाना कैन्ट को आज गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी का 10 हजार रुपया बरामद किया।
