Rampur : कपड़ा कारोबारी के बेटे ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुतुब मियां का फाटक निवासी  संजीव कुमार अग्रवाल पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं। वह गुरुवार रात को परिवार के साथ कहीं गए हुए थे।

उनका 19 वर्षीय बेटा रोहित घर पर अकेला था। जब परिजन रात को 11 बजे वापस आए, तो घर का दरवाजा बंद था। गेट नही खुलने के परिजनों के होश उड़ गए थे। सूचना के बाद पुलिस आ गई थी। उसके बाद गेट तोड़कर देखा,तो  रोहित फंदे पर झूल रहा था। 

यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार