Bareilly : अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने की धुन के साथ घर से भागीं तीनों लड़कियां बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी इलाके की तीन लड़कियां लापता हो गईं थीं, जिन्हें अब पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद की गई हैं।

दरअसल थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी एक बेटी व दो भतीजियां 14 अगस्त की रात लापता हो गईं थीं। तीनों लड़कियां शाहदाना मजार पर हाजिरी देने के लिए आईं थीं। महिला तीनों के साथ में थी लेकिन उसे तीनों ने ये कहकर लौटा दिया कि वह बाद में आएंगी। 

मगर तीनों लड़कियां घर नहीं लौटीं। फोन मिलाने पर बंद आ रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद मुरादाबाद में उनका सुराग लगा। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद लड़कियों ने बताया कि मां-बाप की टोका-टाकी से आजिज आकर ये फैसला लिया था। घर वाले बाजार तक नहीं जाने देते थे। लिहाजा तय किया कि खुद कमाएंगे और खुद खाएंगे। मगर मुरादाबाद जाकर डर लगने लगा था। बाद में पुलिस ने उन्हें स्टेशन से बरामद कर लिया।

संबंधित समाचार