औरैया में नाबालिग भांजी से 65 वर्षीय सगे मामा ने रेप, ननिहाल आई थी पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके सगे मामा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता मैनपुरी जिले के ओंछा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना 15 अगस्त की सुबह 8 बजे की है। 

पीड़िता अपनी ननिहाल आई हुई थी। 65 वर्षीय आरोपी भूरे सिंह ने घर के कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां छह भाइयों की अकेली बहन है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के भतीजे ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि थाना कुदरकोट के एक गांव से 17 वर्षीय युवती के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कुदरकोट पुलिस द्वारा जांच करने पर घटना सही पायी गयी है। परिजनों के तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार