पीलीभीत: दो दिन से लापता युवक का पानी भरे गड्ढे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। दो दिन से लापता युवक का शव रेलवे क्रासिंग के पास पानी भरे गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसरा निवासी नत्थूलाल का पुत्र मिथुन दो दिन पहले घर से बिना बताए चला गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह गजरौला- बीसलपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के नजदीक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। 

उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मिथुन दो दिन पूर्व गांव के ही दो लड़कों के साथ घूम रहा था। इसके बाद से वह लापता हो गया। पुत्र की हत्या की आशंका जताई। इधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार