Rampur : महिला को सांप ने डसा...झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। घर में जमीन पर सो रही महिला को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी चीख निकल गई। शोर मचने पर परिजन आ गए। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक वालों के यहां ले जाते रहे। कई घंटो का समय बीतने के बाद महिला को जनपद बदायूं के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा से जुड़ा है। गांव निवासी नन्हू की पत्नी रामवती (30)  बुधवार रात अपने बच्चों के साथ जमीन पर सो रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे, लेकिन वे उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले पास के गांव शाहपुर देव ले गए। 

जहां झाड़ फूंक के दौराम आराम न मिलने पर संभल और फिर बदायूं जनपद के बिसौली के तंत्र मंत्र और झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। कई घंटों का कीमती समय बीतने के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। शुक्रवार को रामवती को बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार