बरेली : ट्रेनों में सिगरेट के धुएं पर अलर्ट दे रहा स्मोक डिटेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली , अमृत विचार: रेल यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर रेलवे प्रशासन लगातार नई तकनीक अपना रहा है। उत्तर रेलवे (एनआर) और उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में अब स्मोक डिटेक्टर सिस्टम लगाया गया है। इससे धूम्रपान या किसी भी तरह के धुएं की स्थिति में तुरंत अलर्ट आता है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन के बाथरूम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं। यदि कोई यात्री वहां सिगरेट पीने की कोशिश करता है तो डिटेक्टर तुरंत अलार्म बजा देगा। इस अलर्ट के बाद ट्रेन स्वतः रुक जाएगी और संबंधित यात्री के खिलाफ आरपीएफ व जीआरपी की ओर से कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन सुपरिटेंडेंट भानु प्रताप सिंह के अनुसार कई बार यात्रियों की लापरवाही से ट्रेन के अंदर आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। धूम्रपान से न सिर्फ सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी परेशानी होती है। ऐसे में यह तकनीक धूम्रपान करने वालों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। रेलवे अधिनियम के अनुसार ट्रेन में धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है।

संबंधित समाचार