मुरादाबाद : हनीट्रेप में फंसा वसूलते थे रुपये, सिपाही समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल के युवक की अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपये, ले चुके 36 हजार रुपये

मुरादाबाद, अमृत विचार: कटघर थाना पुलिस ने करूला निवासी महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले गैंग का खुलासा किया है। आरोपियों ने संभल के युवक को जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की मांग की। आरोपियों ने 36 हजार 200 रुपये वसूल भी लिए। शिकायत पर केस दर्ज कर हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक यूपी डायल 112 का हेड कांस्टेबल भी है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को संभल के हयारतनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवसी बिलाल ने कटघर थाने में रहमतनगर गली नंबर 3 निवासी बाबर, गली नंबर 5 निवासी फैसल, मुस्लिमा कॉलेज केपास रहने वाली इकरा और हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसका बाबर के घर आनाजाना रहता था। बाबर ने उसकी मुलाकात फैसल से कराई। बाद में दोनों ने 1200 रुपये लेकर 12 अगस्त को मुरादाबाद बुलाकर इकरा से मिलवाया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। थोड़ी देर बाद दोनों रिजवान को लेकर पहुंचे और कहा कि अब तू ले जाएगा। रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने 5 लाख की डिमांड की। आरोपियों ने बिलाल का मोबाइल लेकर पेटीएम के माध्यम से 35 हजार रुपये फैलने ने अपने खाते में डलवा लिए। इसके अलावा 1200 रुपये बाबर के खाते में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर हरे हैं। आरोपियों ने सुनियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद थाना कटघर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में एसआई विनीत कुमार व बीरबोस की टीम ने शुक्रवार को ही आरोपी महिला इकरा, फैसल और रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी डिलारी थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फैसल के पास से 8 हजार और इकरा के पास से ढाई हजार रुपये बरामद किए गए हैं, जो बिलाल से वसूले गए थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी बाबर की तलाश की जा रही है।

एसएसपी ने आरोपी सिपाही को किया निलंबित
मुरादाबाद, अमृत विचार: डिलारी क्षेत्र में यूपी डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ से रिपोर्ट तलब कर तत्काल प्रभाव से आरोपी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसएसपी ने कहा कि हेड कांस्टेबल का यह कृत्य आपराधिक है। भूल को क्षमा किया जा सकता है, लेकिन सुनियोजित तरीके से एक गैंग में शामिल होकर इस तरह का अपराध करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं।

संबंधित समाचार