बहराइचः नदी में उतराता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नहर से सोमवार को एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बसंतापुर ग्राम पंचायत के छीटनपुरवा गांव निवासी रामू (20) के रूप में हुई है। रामू इमामगंज में एक होटल में कार्यरत था। मृतक के पिता बुधराम के अनुसार रामू आज सुबह शौच के लिए इमामगंज के पास सरयू नहर के किनारे गया था। 

दुर्भाग्यवश, वहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना... कहा- 'उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त नहीं, महामाफिया...'

संबंधित समाचार