Trump-Zelenskyy Meet: रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर बड़े फैसले की संभव, शांति समझौते की नई उम्मीदें
यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी, सुरक्षा गारंटी पर हो रही चर्चा, खारकीव पर रूसी मिसाइल हमले, 7 नागरिकों की मौत
वॉशिंगटन में ट्रंप और जेलेंस्की की हाई-लेवल बैठक जारी, ट्रंप बोले-पुतिन भी युद्ध नहीं चाहते, सीजफायर पर सहमति बन सकती है
वॉशिंगटन, एजेंसी : रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच अहम बैठक जारी है। ट्रंप ने कहा कि वे शांति के लिए काम कर रहे हैं और जेलेंस्की पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि पुतिन भी युद्धविराम चाहते हैं।
ट्रंप ने बैठक के दौरान यूरोप की जनता की शांति की इच्छा का हवाला देते हुए कहा, “अगर हत्याएं रुक जाएं तो सीजफायर करना सही होगा।” इस मौके पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके शासन की गलत नीतियों के कारण ही यह युद्ध शुरू हुआ।
यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी : बैठक से पहले नाटो महासचिव मार्क रुटे, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और जर्मनी, फिनलैंड, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन के शीर्ष नेता साउथ पोर्टिको पहुंचे। यूरोप चाहता है कि रूस की आक्रामकता रोकने के लिए यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी मिले।
ट्रंप की शर्तें और जेलेंस्की का जवाब : बैठक से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है अगर जेलेंस्की समझौते के लिए तैयार हों। उन्होंने संकेत दिया कि क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा और न ही यूक्रेन नाटो में शामिल हो सकेगा। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया कि शांति अस्थायी नहीं बल्कि टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को फिर से हमला करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।
मैदान पर हमला जारी : जहां एक ओर वॉशिंगटन में शांति वार्ता हो रही है, वहीं रूस ने खारकीव पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इसमें 7 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा और किशोर शामिल हैं। 20 लोग घायल हुए। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने 140 ड्रोन और कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 88 को मार गिराया गया।
यह भी पढ़ें:-टोल एजेंसी पर 20 लाख जुर्माना, ठेका रद्द: मेरठ-करनाल हाईवे पर फौजी से मारपीट मामले में NHAI का बड़ा एक्शन
