रामपुर : सड़क हादसे में घायल दो लोगों की बरेली में इलाज के दौरान मौत
रामपुर,अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान बरेली निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव अहरो दो बाइक सवार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही सूचना पर घायलों के परिजन तथा परिचित मौके पर आ गए। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बाद में गंभीर रूप से दोनों घायलों को उपचार के लिए बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपचार के दौरान देर रात्रि घायल मोनी खां निवासी गांव अहरो एवं गांव बसई थाना शीशगढ़ बरेली निवासी विनोद कुमार की मृत्यु हो गई। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर ही जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी
