UP: मंत्री नंदी का सपा पर हमला, बोले- पूजा को सच बोलना पड़ा भारी, गुंडे-माफियाओं की तारीफ से ही खुश होती है सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “पूजा पाल को सच बोलना भारी पड़ गया।” मंत्री नंदी ने कहा कि सपा गुंडे और माफियाओं की तारीफ से खुश होती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करना पार्टी को नागवार गुजरा।

मंत्री नंदी का सपा पर हमला : नंदी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में गुंडे-माफियाओं का राज था। पीड़ितों को थाने में बिठाया जाता था जबकि सपा कार्यकर्ता पुलिस को फरमान सुनाते थे। सपा सरकार ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। पार्टी लगातार सनातन धर्म का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा, “सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। विनाश काले विपरीत बुद्धि... ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे।”  बीते दिनों विधायक पूजा पाल को सपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें:- UP : जन्माष्टमी पर फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो वायरल, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार