अयोध्या में स्थापित होगी ATS की नई यूनिट, तीन पुलिस चौकियों को बनाया जाएगा थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के सदर तहसील क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) की नई यूनिट स्थापित होगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उपजिलाधिकारी सदर शासन के मानक के अनुसार भूमि का प्रबंध करने का निर्देश दिया। इसके साथ साथ तीन पुलिस चौकियों का उच्चीकृत कर थाना बनाया जाएगा, इसके लिए भी भूमि उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एटीएस की यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। उसके लिए जिला प्रशासन को उचित स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। आज डीएम ने इससे जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया और अभिलंब भूमि उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

एसडीएम आरपी तिवारी ने डीएम की बैठक से आने के बाद अपने विभागीय अधिकारियों को लैंड सर्च का आदेश दिया। अयोध्या नगर कोतवाली की देवकाली चौकी, थाना कैंट की सहादतगंज पुलिस चौकी और थाना महाराज गंज की अरवत पुलिस चौकी को थाना बनाने का आदेश भी शासन से मिला था।

डीएम ने इन चौकियों को भी थाना निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध कराने की निर्देश दिया था उस पर भी संबंधित लेखपालों को भूमि सर्च का आदेश मिल गया है। फुंडे ने बताया कि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीन नए थाना स्थापित करने की योजना है। इससे कानून व्यवस्था पर और नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। एटीएस यूनिट स्थापित हो जाने के बाद राममंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज