Rampur: बीएलओ की ड्यूटी लगाने पर पर्यवेक्षक पर भड़का शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। बीएलओ की ड्यूटी लग जाने का विरोध कर रहे एक शिक्षक ने पर्यवेक्षक के साथ ही अभद्र व्यवहार कर दिया। बाद में परवेक्षक ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मौजूदा समय में बीएलओ के कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इसी बीच बीएलओ की ड्यूटी लगाने पर एक शिक्षक भड़क उठा। वह रात्रि में झगड़ा करने पर्यवेक्षक के घर पहुंच गया। उसने मकान के गेट पर ही गाली गलौज शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक शिक्षक यहां हंगामा करता रहा। ड्यूटी को लेकर उत्पात मचाने वाला शिक्षक तहसील के गांव तालमहावर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। जिसने पर्यवेक्षक के साथ जमकर बदसलूकी की।

उधर मंगलवार की सुबह पर्यवेक्षक ने एसडीएम अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की। इस प्रकरण से अवगत करवाया। साथ ही गाली-गलौज एक ऑडियो भी एसडीएम को सुनाया। एसडीएम ने इस पर संज्ञान लेने के लिए  कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस पर एसडीएम ने बताया कि इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन के अनुसार बीएलओ के कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अगर इसमें कोई लापरवाही बरतता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित है। तालमहावर के शिक्षक का प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। उनके खिलाफ जांच के लिए बीएसए को लिखा गया है। अगर जांच में शिक्षक दोषी पाया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार