अमेठी: राज्यमंत्री के प्रयास से शुकुल बाजार विकासखंड को मिला एक और पावर हाउस
अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रयास से शुकुल बाजार विकासखंड को एक और नया पावर हाउस की स्वीकृति प्रदान हुई जो पाली ग्राम सभा में बनेगा। बताते चलें कि इसके पहले राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रयास से जगदीशपुर विधानसभा को 3 पावर हाउस मिल चुके हैं। जिसमें टांडा, …
अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रयास से शुकुल बाजार विकासखंड को एक और नया पावर हाउस की स्वीकृति प्रदान हुई जो पाली ग्राम सभा में बनेगा। बताते चलें कि इसके पहले राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रयास से जगदीशपुर विधानसभा को 3 पावर हाउस मिल चुके हैं। जिसमें टांडा, सत्थिन, दख्खिनवारा शामिल हैं। जो सुचारु रुप से चालू है। जहां नए पावर हाउस से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सहूलियत होगी वहीं गोमती नदी के तट पर बसे कई गांव को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी।
अभी शुकुलन पुरवा स्थित पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति हो रही है। लेकिन क्षेत्रफल बड़ा होने से आए दिन कुछ ना कुछ खराबी के चलते नदी के तट पर बसे गांव को विद्युत आपूर्ति में कुछ बाधा उत्पन्न होती थी। खासकर बरसात के दिनों में आंधी तूफान आने पर या फिर गर्मी के दिनों में लोड ज्यादा पड़ने पर दिक्कत होती थी। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने राज्यमंत्री सुरेश पासी से मांग की थी कि क्षेत्र में नए पावर हाउस की स्थापना की जाए। जिसे राज्यमंत्री सुरेश पासी ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए प्रयास किया और उनका प्रयास सार्थक हुआ तथा पाली ग्राम सभा में नए पावर हाउस को स्वीकृति प्रदान हुई।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए पावर हाउस की स्थापना से निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। क्षेत्र वासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए राज्यमंत्री सुरेश पासी का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करते हुए गरीबों के सुख दुख में भागीदार रहने वाले राज्यमंत्री द्वारा लगातार क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। जिसमें सड़के, नाली, खड़ंजा, विद्युत ,शिक्षा, चिकित्सा आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यही नहीं पाली ग्राम सभा को राज्यमंत्री द्वारा यह दूसरी बड़ी सौगात है इसके पहले पाली ग्राम सभा में ही गोमती तट पर उनके प्रयास से एक सेतु का निर्माण हो रहा है जिससे पाली ग्राम सभा सहित विकासखंड के 6 पुरवा जो गोमती नदी के उस पार बसे हैं उन्हें विशेष सहूलियत प्रदान होगी। यही नहीं सैकड़ों ग्राम वासियों को विशेष सहूलियत प्रदान होगी।
