यवतमाल : रेलवे पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे 4 बच्चे: तैरने के लिए उतरे, गहराई का अनुमान न लगाने से हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नागपुर/यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दारव्हा-नेर में रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे पुल के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम उस समय घटी जब पानी से भरे गढ्ढे में तैरने के लिए बच्चों का एक समूह उतरा, लेकिन गढ्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण वो संभल नहीं पाए और बेहोश होकर डूब गए। बच्चों को डूबते देख स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाला और पास ही दारव्हा उप-जिला अस्पताल में ले गए, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें यवतमाल अस्पताल में भेज दिया गया।

हालांकि डॉक्टरों ने चारों बच्चों का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दारव्हा निवासी रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सौम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई है। वर्धा, यवतमाल, नांदेड़ तक फैली रेलवे परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। 

इसी सिलसिले में दारव्हा के निकट रेलवे ब्रिज के निर्माण के लिए कई गढ्ढे खोदे गए है, जिनमें बारिश के कारण पानी भर गया है। इस घटना से रेलवे अधिकारियों की लापरवाही और निर्माण स्थल को सुरक्षित न कर पाने के कारण स्थानीय लोगों में बहुत नाराजगी है। 

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव की बिहार में एंट्री, मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख, कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी

संबंधित समाचार