Bareilly : बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बिथरी चैनपुर में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही ने सुसाइड क्यों किया इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

करीब 26 वर्षीय सिपाही शिवकुमार पुत्र बृजपाल खाता गांव थाना फलाबदा जिला मेरठ का रहने वाला था। बिथरी चैनपुर थाने में आठ अप्रैल 2023 से तैनात था। बिथरी में ही किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। यहीं दूसरे सिपाही अलग कमरे में रह रहे थे। गुरुवार शाम को सिपाही को बुलाने गए तो देखा कि उसका शव पंखे के सहारे गमछे से लटका था। ये नजारा देख साथी सिपाही हैरान रह गए। मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। 

उधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिपाही के शव को नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि पुलिस सुसाइड के कारणों के बारे में कुछ नहीं बोल रही। मृतक के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई है।

 

संबंधित समाचार