विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस... वित्त विहीन शिक्षकों के मुद्दे पर करेगी संघर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस विधान परिषद में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मुद्दे पर कांग्रेस संघर्ष कर सरकार को घेरेगी। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। विभिन्न समस्याओं को लेकर कहीं माध्यमिक शिक्षक धरना दे रहे हैं, तो कहीं डिग्री कॉलेज के शिक्षक आंदोलनरत हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग में तो भ्रष्टाचार की अति हो गई है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को न तो सम्मानजनक वेतन मिल पा रहा है और न ही उनकी सेवा सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि वित्तविहीन स्कूलों व कॉलेजों के शिक्षकों के भविष्य के प्रति कोई योजना राज्य सरकार के पास नहीं है। माध्यमिक विद्यालय, डिग्री कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, मदरसा, संस्कृत पाठशालाओं के शिक्षकों की तमाम समस्याओं के निदान के लिए शिक्षक प्रकोष्ठ आंदोलन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ.अमित कुमार राय व को-कोऑर्डिनेटर प्रो. श्रवण कुमार गुप्ता, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश कांग्रेस ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Chamoli Cloudburst: थराली में फटा बादल... घरों में घुसा मलबा, दो लापता, बंद हुए स्कूल

संबंधित समाचार