बाराबंकी: सांसद ने नलकूप चालकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
बाराबंकी। मुख्यमंत्री से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद की अगुवाई में नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। एनआईसी हॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह व मुख्य विकास अधिकारी …
बाराबंकी। मुख्यमंत्री से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद की अगुवाई में नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। एनआईसी हॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह कार्य संपन्न हुआ।
इस दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मेघा रूपम ने नलकूप चालकों विजय कुमार मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, रवीन्द्र वर्मा, प्रीती गुप्ता,उमेश राजभर, उपेन्द्र थारू को नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस अवसर पर दिनेश चन्द्र रावत, शिवकुमार शर्मा, राहुल कुमार सहित आला अधिकारी व तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
