हरदोई: जलभराव की समस्या से तंग परिवार भूख हड़ताल पर बैठा
हरदोई। सड़क-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आम नागरिकों को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। मामला हरदोई देहात से जुड़ा हुआ है, यहां के मोहल्ला आशा नगर निवासी अनंगपाल सिंह अपनी पत्नी उपमा सिंह और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनंगपाल का कहना है कि उसके मकान …
हरदोई। सड़क-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आम नागरिकों को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। मामला हरदोई देहात से जुड़ा हुआ है, यहां के मोहल्ला आशा नगर निवासी अनंगपाल सिंह अपनी पत्नी उपमा सिंह और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
अनंगपाल का कहना है कि उसके मकान के सामने रास्ता है, जिसमें भारी तादात में कीचड़ व पानी भरा हुआ है। नाली न होने से गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार उसने अधिकारियों से शिकायतें की। प्रधान से भी गुजारिश की पर किसी ने उसकी पीड़ा को नही समझा। जिसे लेकर पीड़ित अनंगपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठा है।
उसका कहना है कि मोहल्ले में सड़क निर्माण कराया जाए जिससे उसके घर का निकास शुरू हो सके। मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। समस्या के निस्तारण की बात कही गयी है।
