Bareilly : आंवला में 30 शत्रु संपत्तियों से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला तहसील में 30 शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा मिला है। डीएम अविनाश सिंह ने अवैध कब्जा हटवाकर संपत्तियों को शीघ्र खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में शत्रु संपत्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि शत्रु संपत्ति की जिसकी पेंडेंसी अधिक है, उसे शीघ्र समाप्त कराएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। 

उन्होंने एसडीएम आंवला को निर्देश दिये कि आंवला तहसील में 30 शत्रु संपत्तियों पर कब्जा है, जिसे शीघ्र खाली कराएं। डीएम ने कहा कि 50 से अधिक संपत्ति ऐसी हैं, जहां पर अवैध कब्जा है, उसे शीघ्र हटवाएं। इस मौके पर एडीएम नगर सौरभ दुबे सहित समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार