मुरादाबाद: दहेज में नहीं दी बुलेट तो पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बुलेट न मिलने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में समझौते के लिए हुई पंचायत में पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए महिला थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बुलेट न मिलने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में समझौते के लिए हुई पंचायत में पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए महिला थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र देने के साथ ही सीएम के पोर्टल पर भी शिकायत की है।

मामला मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी का है। ग्राम देवापुर मिलक शम्भू वाली निवासी एक युवती का निकाह दो साल पहले महमूदपुर माफी निवासी आसिम के साथ हुआ था। विवाहिता के अनुसार निकाह के वक्त मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इंकार करने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

विवाहिता के अनुसार इस बीच पति के घर के सामने रहने वाली महिला से अवैध संबंध हो गए। जानकारी होने पर विरोध किया तो पति आसिम व नंदोई ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले मायके वालों ने समझौते के लिए गांव में पंचायत बुलाई। आरोप है कि पंचायत में मायके वालों ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो पति ने तीन तलाक देकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। वह रिपोर्ट दर्ज कराने महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ले ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

संबंधित समाचार