केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाया अनर्गल बयान बाजी का आरोप
गोंडा, अमृत विचार। केंद्रीय वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अनर्गल बयान बाजी कर देश की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। पीएम नरेंद्र मोदी के भारत जापान में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए बयान पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि देखिए कांग्रेस का नजरिया बहुत ही छोटे दायरे में सीमित हो गया है।
उनका दायरा केवल इतना रह गया है उनके जो लीडर है वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ जाएं। उसको लेकर यह बेचारे बहुत परेशान है। संसद नहीं चलने देते हैं तरह-तरह का बयान करते हैं। इनको यह नहीं दिखाई दे रहा है कि उनके निजी राजनीतिक स्वार्थ को लेकर जो कदम बढ़ा रहे हैं वह जो कह रहे हैं, उससे देश की इमेज गिर रही है। राहुल गांधी देश को दुनिया में नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं, यह बहुत ही गलत बात है। केंद्रीय वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मनकापुर के आरपी इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
अमेरिका टैरिफ विवाद: छोटे-मोटे तूफानों से हमारी अर्थव्यवस्था को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने भारत अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद को लेकर कहा कि दुनिया में परिस्थितियां हमेशा बदला करती हैं। आज भी बदल रही है कुछ सालों में बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरह की लड़ाई छिड़ी हुई है। हर तरह के जो अपने आयात और निर्यात में बिजनेस के एनवायरमेंट में भी काफी सारे बदलाव आ रहे हैं।
लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में पिछले 10 -12 सालों में जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, उसके बाद इन छोटे-मोटे तूफानों से हमारी अर्थव्यवस्था को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मुझे पूरा विश्वास है अपने इस देश की सरकार पर कि हमारे देश के नागरिकों के ऊपर कोई नुकसान नहीं आने देंगे। हमारे देश की इतनी बड़ी जो जनता है हमारे सरकार का एक दायित्व है, एक रिस्पांसिबिलिटी है कि हम अपनी जनता की भलाई के लिए जो सही कदम उठाना है उठाएंगे।
जहां हमें अच्छा मार्केट मिलेगा अपने देश के लिए वहां से हम लोग उसे मार्केट को अप्रोच करेंगे। हर तरह की अलग मजबूती भी हम लोग आपस में साथ चल करके लेंगे। हम लोगों को देश ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे विदेश मंत्री ने इतने सालों में जो मेहनत की है इस मेहनत का नतीजा है। बहुत सारे देश अब हमारे साथ जुड़ गए हैं दक्षिण और साउथ ग्लोब के जो देश हैं हम लोगों को अपना लीडर मानते हैं। उनके साथ और हम लोग मजबूती से जुड़ाव करके आपस में आर्थिक मजबूती को और आगे बढ़ाएंगे।
वहीं भारत द्वारा 2014 के बाद अमेरिका को साधने की की गई कोशिश के बाद टैरिफ लागू किए जाने को लेकर के कहा कि देखिए आज आप टैरिफ की बात कर रहे हैं बात यहीं से नहीं शुरू होती है। इससे पहले भी जो हम लोगों का ट्रेड बैलेंस है वह बहुत हमारे फेवर में है। हम लोग जितना अमेरिका से खरीदते नहीं थे उससे कहीं ज्यादा हम लोग अमेरिका को एक्सपोर्ट करते थे।
उसका भी तो फायदा इतने सालों में भारत को मिला है तो इसको नहीं नकारा जा सकता है कि केवल भारत को नुकसान मिला है, फायदा भी मिला है। दुनिया में देश में सरकार बदलती है उनका नजरिया बदलता है उनकी पॉलिसी बदलती है कोई चीज आज के समय में स्थाई नहीं है। जैसे-जैसे समय आएगा अगर हम लोगों का देश मजबूत रहेगा आज के तारीख में हम लोग बहुत मजबूत हैं।
पीएम मोदी की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत जापान के संबंध
पीएम मोदी की जापान यात्रा को लेकर उन्होने कहा कि अभी जापान ने भारत के साथ निवेश करने का ऐलान किया है। तो यह मजबूत संबंधों का ही परिणाम है हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जो सालों साल देश और दुनिया का जो भ्रमण कर रहे हैं उसका यह रिजल्ट है। यह संदेश तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दे ही दिया है कि भारत और झुकाने वाला नहीं है। जिस तरह से यहां पर निर्णय लिए जा रहे हैं वह खुद में एक संदेश है। बिहार में पीएम मोदी की मां के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि देखिए इस तरीके की स्तरहीन गतिविधियों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। देश की जनता समय-समय आने पर वोट के रूप में जो सही टिप्पणी है, वह देगी।
