चैम्पियंस लीग फुटबॉल में लोकोमोटिव को हराकर टॉप पर बायर्न म्युनिख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्युनिख। गत चैम्पियन बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल के आखिरी लीग मैच में लोकोमोटिव मॉस्को को 2 . 0 से हराकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। The duo you didn't know you needed ? #MiaSanMia #FCBFCLM 2-0 pic.twitter.com/Wq4nuOo6fr — FC Bayern Munich (@FCBayernEN) December 9, 2020 बायर्न के लिये निकलस सुले और एरिक मैक्जिम …

म्युनिख। गत चैम्पियन बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल के आखिरी लीग मैच में लोकोमोटिव मॉस्को को 2 . 0 से हराकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा।

बायर्न के लिये निकलस सुले और एरिक मैक्जिम ने गोल दागे। टीम ग्रुप ए में 16 अंक लेकर शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर एटलेटिको मैड्रिड है जिसने साल्सबर्ग को 2 . 0 से हराया। उसके बायर्न से सात अंक कम है।

साल्सबर्ग के लिये यह करो या मरो का मैच था लेकिन इसमें मिली हार के बाद वह तीसरे स्थान पर रही और उसे यूरोपा लीग के लिये क्वालीफिकेशन से ही संतोष करना पड़ेगा।

संबंधित समाचार