लखीमपुर खीरी : चारा लेने गए किशोर की बाढ़ की तेज धार में बहने से डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र के गांव बैलहाडीह में खेत में चारा लेने गया किशोर बाढ़ के पानी की तेज धार में बह गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर शव बरामद किया है।

गांव बैलहाडीह निवासी पच्चू गौतम ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा सचिन गांव के उत्तर तरफ चारा लेने गया था। पानी के तेज बहाव से वह निकल रहा था। इसी बीच वह तेज धार में बह गया। वहां पर मौजूद लोग उसे जब तक बाहर निकालते। इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि सूचना मिली है। मौके  पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।

संबंधित समाचार