संभल : पति की मौत के 14 साल बाद मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दर-दर भटक रही थी महिला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की मदद

बहजोई, अमृत विचार: 14 वर्षों से अपने पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटक रही महिला को आखिरकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से मृत्यु प्रमाण पत्र मिला। इसके बाद उसे शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेने की आस जगी है।

गांव रुस्तमगढ़ निवासी बबली के पति अल्पेश की मौत 2011 में हो गई थी। प्रशासनिक एवं दस्तावेजी करण से अब तक उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया था। महिला प्रमाणपत्र के लिए दर-दर भटकती रही। महिला को विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना व राशन कार्ड में नाम परिवर्तन अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर महिला ने जिला विधिक सेवा पर प्राधिकरण चंदौसी में विधिक स्वयंसेवक अतुल कुमार के माध्यम से संपर्क किया। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव आदित्य सिंह ने विभागों में समन्वय स्थापित किया। इस तरह मृत्यु प्रमाण पत्र 14 वर्षों बाद जारी किया गया।

संबंधित समाचार