लखनऊ : सड़क हादसे का वीडियो वायरल, घायल युवक ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक घायल युवक पुलिस पर संवेदनहीनता और लापरवाही बरतने का आरोप लगाता हुआ सुनाई दे रहा है।
वायरल वीडियो में युवक कहते सुना जा सकता है कि उसको उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी है। जिससे हाथ और पसलियों में चोट आई है। उसके बाद भी पुलिस ने बिना कार्रवाई किये गाड़ी को जाने दिया। इतना ही नहीं घायल युवक को अस्पताल तक पहुंचाना भी जरूरी नहीं समझा। वीडियों में युवक ने जगह का जिक्र भी किया है। जिसमें वह बताते हुये सुना जा सकता है कि जिस जगह पर उसका एक्सीडेंट हुआ है वह जगह फन मॉल स्थित सड़क की है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ : देर से शादी करने से पुरुषों में बढ़ रहा बांझपन
