रामपुर : दढ़ियाल में नैनीताल मार्ग पर चलेगा बुलडोजर, टूटेंगी 150 दुकानें

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

उपजिलाधिकारी टांडा को  टीम गठित करने के निर्देश दिए

दढ़ियाल (रामपुर) अमृत विचार: नगर में नैनीताल मार्ग पर बनी दुकानें को  बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें बनाई गई थी। उप जिलाधिकारी टांडा ने टीम गठित  कर 3 दिन में दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण की जड़ में लगभग 150 दुकानें आएंगी।

नगर पंचायत कार्यालय में तैनात डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी ईओ राजेश कुमार ने नैनीताल मार्ग पर स्थित दढ़ियाल एहतमाली की गाटा संख्या 808 ,811 ख,810 घ,814,807 ओर दढ़ियाल मुस्तेहकम  की गाटा संख्या 998,687, की भूमि अभिलेखो में नॉन जेड ए सड़क पुख्ता दर्ज  है,जो की सरकारी भूमि है। मौके पर टांडा बाजपुर मार्ग चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है।इसके  संबंध में नैनीताल मार्ग से  अतिक्रमण हटाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। ईओ राजेश कुमार  की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते  हुए उपजिलाधिकारी टांडा को  टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।  जिलाधिकारी के निर्देश उप जिलाधिकारी राजकुमार भास्कर ने तहसीलदार निश्चय कुमार के नेतृत्व में कानूनगो सोमपाल सिंह ,जेई प्रेम सिंह नगर पंचायत दढ़ियाल, पीडब्ल्यूडी के ऐई उदयवीर सिंह, लेखपाल अशोक कुमार, नवीन कुमार कांबोज की टीम गठित की है। 3 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जैसे ही यह सूचना नगर के लोगों को लगी तो हड़कंप मचा। कानूनगो सोमपाल सिंह ने बताया की टांडा बाजपुर मार्ग पर भारत गैस एजेंसी से लेकर कोसी नदी के पुल तक दोनों साइड से बनी दुकानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण की जड़ में लगभग 100 से 150 दिलाने आ सकती  है।

संबंधित समाचार