आंदोलन के समर्थन में दिल्ली सीमा पर पहुंचे बरेली के किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। बरेली समेत आसपास के तमाम जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। बुधवार रात जिले से निकला सैकड़ों किसानों का जत्था यूपी-दिल्ली सीमा पर …

बरेली,अमृत विचार। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। बरेली समेत आसपास के तमाम जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। बुधवार रात जिले से निकला सैकड़ों किसानों का जत्था यूपी-दिल्ली सीमा पर पहुंच गया। यहीं किसानों ने डेरा जमा लिया है।

किसान अंदोलन में समर्थन देने को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में 200 किसानों का जत्था किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बुधवार दोपहर को निकला था। रास्ते में कई जगह पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी और वह यूपी गेट तक पहुंच गए। आंदोलन में शामिल होने पहुंचे किसान अपने साथ पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री और बिस्तर ले गए हैं।

जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने फोन पर बताया कि बरेली और आसपास के जिलों से सैकड़ों किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं। सरकार जब तक किसानों की मांगें नहीं मान लेती तब तक वह सीमा पर डटे रहेंगे। यह भी कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। इसलिए आंदोलन उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को भी आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संबंधित समाचार