Bareilly : बीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को आला हजरत रोड पर लगभग डेढ़ हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

इसके साथ ही टीम ने बिना स्वीकृति के हो रहे सड़क निर्माण, बाउंड्री वॉल और भूखंडों के चिह्नांकन को रोक दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत की गई।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि अरशद खां और अन्य लोगों की ओर से बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क निर्माण, बाउंड्री वॉल और भूखंडों का चिह्नांकन किया जा रहा था।

लोगों को आगाह किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण कभी भी किया जा सकता है।

संबंधित समाचार