11 सितंबरः आज के दिन ही महात्मा गांधी ने की थी सत्याग्रह आन्दोलन की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 

1893-शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

1895-भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म। 

1906- महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।

1911-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म। 

1919-आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म। 

1939-इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 

1941-अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ। 

1951-इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। 

1961-विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।

1965-भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया। 

1968-एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत। 

1968-भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का निधन।

1971-मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया। 

1973-चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट। 

1987-हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन। 

1996-राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित। 

2001-अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे। 

2003-चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले। 

2005-गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

2006-पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। 

2007-येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा। 

2009-नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई। 

2011-रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी 'ल्यूकोडर्मा' की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है। 

2012-सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए। 

2019-अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी करार दिया। 

2020-भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी स्वामी अग्निवेश का निधन। 

संबंधित समाचार