बरेली: नगर निगम की टीम ने चार दुकानों को किया ध्वस्त, होटल सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत एक होटल को सील किया तो दूसरी जगह नगर निगम की भूमि पर बनाई गई चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर जंक्शन मार्केट के पास स्थित रीगल होटल नगर निगम के …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत एक होटल को सील किया तो दूसरी जगह नगर निगम की भूमि पर बनाई गई चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर जंक्शन मार्केट के पास स्थित रीगल होटल नगर निगम के अभिलेख में वर्षों पहले किराये पर दिया गया था।

जिस पर इस समय अवैध रूप से कब्जा चल रहा था। निगम को बिना किराया दिए चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं बिना अनुमति के भवन को मनमर्जी से बदलाव भी कर लिया गया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम जयपाल पटेल की अगुवाई में मौके पर पहुंच कर होटल को सील कर दिया जबकि दूसरी तरफ शहर के हरूनगला में नगर निगम की भूमि बनी चार दुकानों को टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीडीए ने गुलमोहर पार्क स्थित एक भवन को किया सील

बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत के बने भवन को गुरुवार को प्रवर्तन टीम ने सील कर दिया। भवन स्वामी को बीडीए ने पहले नोटिस भी दे रखा था। शहर के गुलमोहर पार्क स्थित ममता मनचंदा ने भूखंड 13, 14, 15, 16 में तीन सौ गज के क्षेत्रफल में कुछ दिन पहले भवन का निर्माण करा लिया है। बीडीए के अफसरों के अनुसार, भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इससे नगर नियोजन व विकास के नियमों की अनदेखी हुई है। इसके कारण भवन को सील कर दिया गया है।

संबंधित समाचार