घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर... राहत शिविरों में अब भी रहने को मजबूर लोग, रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी बना मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर 6 सेंटीमीटर और छतनांग में आठ सेंटीमीटर कम हुआ है, वहीं यमुना नदी का नैनी में जल स्तर चार सेंटीमीटर कम हुआ है। दोनों नदियां खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे फाफामऊ गंगा नदी का जलस्तर 84.09 मीटर और छतनाग में 83.25 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 83.84 मीटर दर्ज किया गया। 

अभी भी कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। हजारों लोग अभी भी बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं,राहत शिविरों में 342 परिवारों के 1410 लोगों ने शरण ले रखी है, शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्ले अभी भी बाढ़ की चपेट में है,लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस तैनात है,सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से गंगा और यमुना नदियों की जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े : 

PM मोदी के दौरे से पहले हाउस अरेस्ट किये गए अजय राय, विरोध प्रदर्शन का किया था आह्वान

 

 

संबंधित समाचार