UP : लिफ्ट देने के बहाने महिला को बाइक पर बैठाया...फिर सुनसान जगह ले जाकर की ये हरकत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। ससुराल से मायके जा रही एक महिला को एक अंजान युवक ने उसे झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। चालक जब उसे खेतों के रास्ते पर ले जाने लगा तो महिला ने विरोध किया तो उसने बदनीयती से उसका मुंह दबा दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

थाना भीरा क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की है। उसकी बहन मोहम्मदी स्थित अपनी ससुराल आ रही थी। वह बस्तौला चौराहा पर टैंपों से नीचे उतरी। इसी बीच एक युवक बाइक से उसके पास पहुंचा और कहा कि वह उसे जानता व पहचानता है। उसे बाइक से मायके छोड़ने का झांसा दिया। वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी महिला को अलीगंज नहर से आगे करबला की ओर जाने वाली सड़क से खेतों की तरफ ले गया। 

जब महिला ने वाहन रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने नहीं रोका। काफी जद्दोजहद के बाइक रोकी तो बदनीयती से महिला का मुंह दबा दिया। उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आरोपी महिला को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन महिला को लेकर थाना भीरा पहुंचे और बाइक नंबर दर्ज कराते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द