बरेली: दो साल से छिपकर रह रहा 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। पुलिस से बचने के लिए दो साल से नाम बदलकर रह रहे 25 हजार के ईनामी को एसटीएफ ने लखनऊ से 1.40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस ने बचने के लिए अपने परिवार से भी बातचीत नहीं कर रहा था। फतेहगंज पश्चिमी के खिरका निवासी मनोज कुमार …
बरेली, अमृत विचार। पुलिस से बचने के लिए दो साल से नाम बदलकर रह रहे 25 हजार के ईनामी को एसटीएफ ने लखनऊ से 1.40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस ने बचने के लिए अपने परिवार से भी बातचीत नहीं कर रहा था।
फतेहगंज पश्चिमी के खिरका निवासी मनोज कुमार गंगवार पर आरोप है कि उसने झांसी की लड़की का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झांसी में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से वह दो साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर झांसी पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
गुरुवार को एसटीएफ लखनऊ को पता चला कि वह बिजली कंपनी में केबिल डालने का काम कर रहा है और काम से लखनऊ आया हुआ है। इसके बाद एसटीएफ ने उसे देवा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एसटीएफ को 1.40 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए मनोज कुमार लगातार अपनी जगह और काम बदल रहा था। वह यूपी के कई जिलों में काम कर चुका है और परिवार से भी दूरी बनाए हुए था।
