Agra News: आबकारी टीम पर दबंगों ने किया हमला, दो सिपाही घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में गुरुवार को दबंगों के हमले में आबकारी विभाग के दो सिपाही घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि बीती देर शाम एत्मादपुर इलाके में आबकारी टीम शराब की दुकान का मुआयना कर रही थी जबकि शराब की दुकान के पास में ही कुछ लोग खुलेआम शराब भी पी रहे थे। आबकारी टीम ने दुकान मालिक से और खुले आम शराब पी रहे लोगों से रोकटोक की तो दुकान मालिक और शराब पीने वालों ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया। कई लोगों ने लाठी डंडों से हमला किया जिसमें सिपाही अमित और राज कमल के चोट आईं हैं। आबकारी की टीम पर हुए हमले का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आबकारी विभाग के सिपाही अमित की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। वायरल हुए वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः Breaking News: CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, चिल्लाकर कहा- ‘मैंने  खाया जहर’

 

संबंधित समाचार