बरेली: चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा युवक, दरोगा ने जाति पूछकर बरसाए थप्पड़! एसएसपी ने उठाया ये कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में एक दरोगा की दबंगई ने पुलिस विभाग को अहसज कर दिया है। थाने की बाहर दरोगा युवक की जाति पूछता है। युवक जैसे ही अपनी जाति बताता है तो दरोगा उसे थप्पड़ जड़ देता। आपे से बाहर दरोगा ने युवक के बाल पकड़कर उसे नशेड़ी करार दे दिया। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट कर लिया। सोशल मीडिया पर बेअंदाज दरोगा की वीडियो वायरल होने पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने फौरन ही दरोगा को सस्पेंड कर दिया। 

घटनाक्रम सिरौली थाना क्षेत्र का है। संग्रामपुर गांव के शीशपाल का मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने में घुसते वक्त वहां तैनात दरोगा ने शीशपाल से आने का कारण पूछा और फिर उनकी जाति पूछ ली। शीशपाल ने जैसी ही अपनी जाति बताई, दरोगा आपे से बाहर हो गया। शीशपाल के बाल पकड़ लिए और थप्पड़ बरसाने लगा। 

सिरौली थाने के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह के मुताबिक घटना दो दिन पहले की है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि युवक नशे में लग रहा था। शायद वह चोरी की शिकायत लेकर आया था और दरोगा आपे से बाहर हो गए। 

दरोगा सत्येंद्र यादव जोकि लंबे समय से सिरौली थाने में तैनात थे। पहले हेड कांस्टेबल थे। कुछ समय पहले ही प्रमोशन पाकर दरोगा बने। इस बीच मुरादाबाद में ट्रांसफर भी हो गया, लेकिन ट्रांसफर के बावजूद भी यहीं कार्यरत थे, क्योंकि उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। अब जब दरोगा की हरकत पर बखेड़ा मचा तो उनके खिलाफ कार्रवाई सामने आई है।

संबंधित समाचार