पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोगसी नेशनल कॉन्फ्रेंस में की शिरकत, कहा- स्वस्थ भारत... स्वस्थ नारी के बिना अधूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कानपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कानपुर में आयोजित फोगसी नेशनल प्रेसिडेंशियल कॉन्फ्रेंस के वैज्ञानिक सत्र में हिस्सा लिया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्यमंत्री असीम अरुण, फोगसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीता टुंडेलकर (लंदन), डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. विनय पाठक और डॉ. अवध दुबे उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जब डॉक्टर देशहित के लिए संकल्प लेते हैं, तो यह एक महान कार्य बन जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ भारत की परिकल्पना स्वस्थ नारी के बिना अधूरी है। कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की आइजोल में हुंकार, बोले- 'देश के विकास में है मिजोरम का अहम योगदान'

संबंधित समाचार