मुरादाबाद: हज के लिए दस जनवरी 2021 तक कर सकेंगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। हज यात्रा के लिए किए जा रहे आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। दस दिसंबर की जगह, इस तिथि को दस जनवरी (2021) कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को राहत मिली है। हर साल अपने जनपद से हजारों आजमीन हज यात्रा के लिए …

मुरादाबाद,अमृत विचार। हज यात्रा के लिए किए जा रहे आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। दस दिसंबर की जगह, इस तिथि को दस जनवरी (2021) कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को राहत मिली है। हर साल अपने जनपद से हजारों आजमीन हज यात्रा के लिए जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से जनपद से बहुत ही कम आवेदन हो पाये है।

पिछले साल अपने जनपद से लगभग तीन हजार लोग हज यात्रा पर गए थे, लेकिन इस बार अभी तक पूरे जनपद में 200 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। जिसकी वजह इस बार हज यात्रा पर खर्चा बढ़ना भी बताया जा रहा है।

जिसके चलते प्रदेश में आवेदनों में लखनऊ पहले और मुरादाबाद दूसरे नंबर पर है। हज यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए दस दिसंबर तय की गई थी। मुंबई में कमेटी के अधिकारियों और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ हुई बैठक के बाद हजयात्रा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर दस जनवरी करने और यात्रा खर्च कम करने का ऐलान किया है। इसका एक कारण यह भी रहा कि अभी तक देश भर से केवल चालीस हजार, उत्तर प्रदेश से चार हजार आवेदन ही किये गए हैं। हज कमेटी ने इम्बार्केशन पाइंट के आधार पर हज यात्रियों के खर्च में भी कमी कर नए खर्च की घोषणा भी कर दी गई हैं।

पिछले साल मुरादाबाद से लगभग तीन हजार लोग हज यात्रा के लिए गए थे। इस बार कोरोना महामारी की वजह से अब तक सिर्फ 200 लोगों ने ही हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। हज यात्रा के लिए आवदेन करने की तिथि दस दिसंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दस जनवरी कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से आवदेन बढ़ने की उम्मीद है।-फैसल खुसरो राजा, हज ट्रेनर

कोरोना जांच की वजह से भी कम हुए आवेदन
हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए इस बार कई नये कानून बनाए गए है। जिसमें 18 से और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा जो लोग आयकर नहीं जमा करते है, वो लोग भी इस बार हज यात्रा पर नहीं जा पायेगा। साथ ही हज यात्रा पर जाने से 36 घंटे पहले कोरोना जांच करानी पड़ेगी। अगर रिपोर्ट पॉजिटव आती है तो वह शख्स हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। सबसे खास वजह यही है कि लोग आवदेन करने से डर रहे है।

संबंधित समाचार