मुरादाबाद: काजीपुरा व अगवानपुर में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  अगवानपुर और काजीपुरा में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। सुबह और रात के समय तेंदुए की दस्तक खेतों व आबादी क्षेत्र के आसपास देखी जा रही है। लेकिन, वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज नहीं किए जा रहे हैं। केवल खाली पिंजरा लगाकर ही इतिश्री कर …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  अगवानपुर और काजीपुरा में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। सुबह और रात के समय तेंदुए की दस्तक खेतों व आबादी क्षेत्र के आसपास देखी जा रही है। लेकिन, वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज नहीं किए जा रहे हैं। केवल खाली पिंजरा लगाकर ही इतिश्री कर ली गई।

सर्दियों की दस्तक के साथ ही जंगली जानवर गांव की ओर रूख करने लगे थे। ऐसे में जंगल से भटककर तेंदुआ लगातार अगवानपुर और काजीपुरा में देखा जा रहा है। गुरुवार को भी सुबह किसान रत्नराम साहू, प्रीतम ठाकुर सहित अन्य खेत की ओर जा रहे थे। तभी खेत की मेड पर उन्हें झाड़ियों के बीच तेंदुआ बैठा नजर आया। जिस पर वह उल्टे पैर वापस लौट आए और ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं बुधवार की रात भी खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया।

जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो मौके पर वनकर्मियों ने पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका। लगातार तेंदुआ दिखने से लोगों में खौफ उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से अगवानपुर व काजीपुरा में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा दिया गया, लेकिन वह पिंजरा खाली है। जिसके चलते उसमें तेंदुआ कैद नहीं हो पा रहा है।

डीएफओ कन्हैया पटेल ने बताया कि ट्रैप कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां कैद हुई है। वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

संबंधित समाचार