योगी सरकार की अनूठी पहल:  यूपी के स्कूलों में अब हर संडे चलेगा श्रमदान, छात्रों में अनुशासन, सहयोग व जिम्मेदारी की मिलेगी सीख

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब हर रविवार श्रमदान अभियान चलाने की योजना लागू की गई है। राज्य सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, सहयोग व जिम्मेदारी के भाव को विकसित करना है। इसकी शुरुआत सर्वोदय विद्यालयों और छात्रावासों में श्रमदान से की गई है। ऐसे में विद्यार्थी श्रमदान से विद्यालय और छात्रावास को सजाएंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अनूठी पहल की है। उनके निर्देश पर प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में रविवार से श्रमदान कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और श्रम के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार व कर्मठ नागरिक बनाना है।

श्रमदान के तहत कक्षाओं, छात्रावासों और गलियारों की सफाई की जाएगी। साथ ही टूटी हुई कुर्सियों, मेजों या अन्य फर्नीचर की मरम्मत होगी। पानी की टंकियों और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कचरा निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा। बागवानी पर विशेष ध्यान देते हुए सूखे पत्तों और टहनियों को हटाकर खाद बनाने का कार्य भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : 
युवाओं के पास करोड़पति बनने का मौका, UPITM से Entrepreneurs को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव