UP : कैसे हुई मंदबुद्धि किशोरी गर्भवती ? गांव के लोग लगा रहे रेप की अटकलें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना असमोली क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों को तब जानकारी हुई जब किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत हुई। जांच कराने पर उसका गर्भ ठहरना प्रकाश में आया। घटना की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची है, लेकिन गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव निवासी एक मजदूर की बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मानसिक मंदित होने के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही और किसी को जानकारी नहीं दे सकी। कुछ दिन पूर्व जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजनों को शक हुआ। 

अल्ट्रासाउंड कराने पर परिजनों को उसकी गर्भावस्था की जानकारी हुई। परिजन घटना से सदमे में हैं और उन्होंने किशोरी का गर्भपात नहीं कराया है। कहा जा रहा है कि डाक्टर को दिखाया गया था लेकिन उसने ज्यादा समय का गर्भ होने की वजह से गर्भपात से इंकार कर दिया। परिजनों ने फिलहाल उसे रिश्तेदारी में भेज दिया गया है। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार