UP : गुलदार के हमलों से परेशान किसानों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में बांधे पशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर पहुंच सैकड़ों किसानों ने सोमवार को डीएफओ कार्यालय में पशु बांध दिए धरना दिया। जनपद में गुलदार के हमलों में मौतों से नाराजग किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों का कहना है कि खेतों और गांवों में गुलदार लगातार हमला कर रहे हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

गुलदारों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, भोपाल राठी और सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

 

संबंधित समाचार